England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-2 का बेहद अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर नेट रन रेट में बड़ा सुधार किया है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर नॉकआउट की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट और हैरी ब्रूक पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल अहम भूमिका निभा सकते हैं. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, लेकिन यहां बल्लेबाजी करने वाली टीमों को बड़ा स्कोर बनाने के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत होगी.

इंग्लैंड की टीम मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और सैम करन गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और मिशेल सैंटनर के दम पर इंग्लैंड को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप-2 का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. इंग्लैंड की टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम आदिल रशीद ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए. की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों पर चार चौका और एक छक्का लगाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा टिम सीफर्ट ने 35 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद के अलावा लियाम डॉसन ने एक विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 159/7, 20 ओवर (टिम सीफर्ट 35 रन, फिन एलन 29 रन, रचिन रवींद्र 11 रन, ग्लेन फिलिप्स 39 रन, डेरिल मिशेल 3 रन, मार्क चैपमैन 15 रन, मिशेल सेंटनर नाबाद 9 रन, कोल मैककोन्ची 14 रन और मैट हेनरी नाबाद 1 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (लियाम डॉसन 1 विकेट, आदिल राशिद 2 विकेट, विल जैक्स 2 विकेट और रेहान अहमद 2 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.