Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला कल यानी 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और इस टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी छह मुकाबले जीत चुकी है. वहीं सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और इस मुकाबले को जीतकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है, क्योंकि उनका सेमीफाइनल में स्थान पहले ही पक्का हो चुका है. एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की ताकत हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ियों के दम पर मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.
दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs ZIM T20 Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सात मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि जिम्बाब्वे को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है. एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई है, जिसमें एक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अब तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारत बनाम नामीबिया मैच को छोड़कर बाकी मुकाबले लो-स्कोरिंग रहे हैं. इस पिच पर शुरुआती ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
SA vs ZIM T20 World Cup 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, सुपर 8, 51वां मुकाबला
स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
मैच की तारीख: 1 मार्च 2026 (03:00 PM IST)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Date And Venue)
जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला 1 मार्च 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.
भारत में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Live TV Channel Telecast In India)
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Live Streaming In India)
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Playing Prediction)
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारावा और वेलिंगटन मसाकाद्जा.
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्टजे.
नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.