Pakistan Semi-Final Qualification Scenario, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की हार के कारण ग्रुप-2 में दूसरा सेमीफाइनल स्थान अभी भी खुला हुआ है. अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला आखिरी मुकाबला बेहद निर्णायक बन गया है, जहां नेट रन रेट (NRR) से अंतिम फैसला होगा. यह भी पढ़ें: England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, गेंविल जैक्स ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें ENG बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं न्यूजीलैंड अपने सभी सुपर-8 मुकाबले खेलने के बाद तीन अंकों पर ही रुक गया है. अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाता, तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो जातीं. लेकिन इस हार के बाद सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के पास अब भी अंतिम चार में पहुंचने का मौका है.
ग्रुप-2 का मौजूदा समीकरण (Group-2 Qualification Scenario)
-
इंग्लैंड: ग्रुप लीडर, सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
-
न्यूजीलैंड: 3 अंक, सभी मैच पूरे
-
पाकिस्तान: 1 अंक, 1 मैच बाकी
-
पाकिस्तान की जरूरत: श्रीलंका को हराना और नेट रन रेट में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना
-
निर्णायक मुकाबला: पाकिस्तान vs श्रीलंका, 28 फरवरी 2026, पललेकेले
पाकिस्तान को अब तक सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने से एक अंक मिला था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पाकिस्तान के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचा है—उन्हें श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
हालांकि सिर्फ जीत काफी नहीं होगी. पाकिस्तान को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा या लक्ष्य का पीछा बहुत जल्दी पूरा करना होगा, ताकि उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके. अगर पाकिस्तान ऐसा करने में सफल रहता है, तो टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.
अब सभी की नजरें 28 फरवरी को पललेकेले में होने वाले पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले पर टिकी होंगी, जो इस ग्रुप से सेमीफाइनल की दूसरी टीम तय करेगा.