क्रिकेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान की बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान, फखर जमान, माज़ सदाकत, सैम अयूब और शादाब खान जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में नसीम शाह, अबरार अहमद और मोहम्मद इमरान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास कुसल मेंडिस, लाहिरु उदारा, कमिंदु मेंडिस और दासुन शनाका जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं.

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs SL) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. सीरीज में पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: India vs West Indies 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 2nd T20I Match Playing XI)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), फखर जमान, माज़ सादाकत, हसन नवाज़, सैम अयूब, ख्वाजा नफाय (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद.

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर और कप्तान), सिनेत जयवर्धने, कामिंडु मेंडिस, सहान अरच्चिगे, दासुन शनाका, चामिंदु विक्रमसिंघे, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान ने 19 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान, फखर जमान, माज़ सदाकत, सैम अयूब और शादाब खान जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में नसीम शाह, अबरार अहमद और मोहम्मद इमरान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास कुसल मेंडिस, लाहिरु उदारा, कमिंदु मेंडिस और दासुन शनाका जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा, दुश्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. यहां बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है और दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. क्रिकेट फैंस को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे टी-20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2026 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).