Australia vs England, 2nd Test Match Day 3 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
एशेज सीरीज के गाबा टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 378 रन बनाए. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 44 रन की बढ़त ले ली है. जेक वेदराल्ड 72 रन, मार्नश लाबुशेन 65 रन और स्टीव स्मिथ 61 रन ने अर्धशतकीय पारी खेली. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक क्रीज पर माइकल नेसेर नाबाद 15 रन और एलेक्स कैरी नाबाद 46 मौजूद हैं.
Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd Test Match Day 3 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम (The Gabba) में खेला जा रहा हैं. ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. तीसरे दिन का खेल आज यानी 6 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Birthday Special: रविंद्र जडेजा के सामने नहीं कोई भारतीय बल्लेबाज, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया है ऐसा रिकॉर्ड
दूसरे दिन का हाल
एशेज सीरीज के गाबा टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 378 रन बनाए. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 44 रन की बढ़त ले ली है. जेक वेदराल्ड 72 रन, मार्नश लाबुशेन 65 रन और स्टीव स्मिथ 61 रन ने अर्धशतकीय पारी खेली. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक क्रीज पर माइकल नेसेर नाबाद 15 रन और एलेक्स कैरी नाबाद 46 मौजूद हैं. चलिए दूसरे दिन के खेल पर नजर डालते हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर समाप्त हुई. जवाब में ट्रेविस हेड और वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 79 गेंदों में 77 रन जोड़े. इसके बाद लाबुशेन और वेदराल्ड के बीच 76 गेंदों में 69 रन की साझेदारी हुई. मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने 50 रन की साझेदारी की और कैमरून ग्रीन और स्मिथ ने 114 गेंदों में 95 रन जोड़े. ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट लिए. बेन स्टोक्स के खाते में 2 विकेट आए.
मार्नश लाबुशेन ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन ने इतिहास रचते हुए डे-नाइट टेस्ट में 1,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने. मार्नश लाबुशेन 78 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. मार्नश लाबुशेन के बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला. मार्नश लाबुशेन की स्ट्राइक रेट 83.33 की रही. मार्नश लाबुशेन ने अब तक 10 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और इस प्रारूप में 63.93 की शानदार औसत के साथ 16 पारियों में 1,023 रन बनाए हैं. मार्नश लाबुशेन के बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा स्टेडियम (The Gabba) में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल आज यानी 6 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.
भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज सीरीज के पांचों टेस्ट मैच को कैसे देखे सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला एशेज टेस्ट मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2025 07:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

