क्रिकेट

IND vs SA 3rd ODI 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा- यशस्वी जायसवाल का तूफान, टूटने से बचा सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली का 'महारिकॉर्ड'

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन और हर्शल गिब्स के नाम पर है, जिन्होंने 9 मार्च 2000 को कोच्चि में पहले विकेट के लिए 235 रन जोड़े थे. वहीं, भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 दिसंबर 2025 को तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े थे.

IND vs SA 3rd ODI 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा- यशस्वी जायसवाल का तूफान, टूटने से बचा सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली का 'महारिकॉर्ड'
रोहित शर्मा- यशस्वी जायसवाल ( Photo Credit: X/@BCCI)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 155 रन की साझेदारी की, लेकिन ये जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई. यह साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे इतिहास में पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली शीर्ष पर हैं, जिनके बीच 5 अक्टूबर 2001 को जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे मुकाबले में पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी हुई थी. अगली बार मैदान पर कब दिखेगी RO-KO की जोड़ी! देखिए 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का पूरा ODI शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड गैरी कर्स्टन और हर्शल गिब्स के नाम पर है, जिन्होंने 9 मार्च 2000 को कोच्चि में पहले विकेट के लिए 235 रन जोड़े थे. वहीं, भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 दिसंबर 2025 को तीसरे विकेट के लिए 195 रन जोड़े थे.

ऐसा 10वीं बार था, जब भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 100 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में पहले विकेट के लिए अब तक 35 बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हैं. इस फेहरिस्त में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (40) हैं. विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई.

इस टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 106 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 67 गेंदों में 48 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए. अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट निकाला.

इसके जवाब में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 25.5 ओवरों में 155 रन की साझेदारी की. रोहित 73 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी के साथ रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन भी पूरे कर लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2025 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).