Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 17 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma Stats In IPL: आईपीएल में अभिषेक शर्मा के दमदार आंकड़े, सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवरों में महज 91 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 92 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा नाबाद 45 रनों की धुआंधार पारी खेली.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (NZ vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.