CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबलों में 2 जीत और 6 हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI Dream11 Prediction: IPL 2026 के मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर खेलें दांव, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और टॉप पिक्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस भी लगातार खराब प्रदर्शन के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (CSK vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इस सीजन की पहली भिड़ंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया था. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी.

मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है और आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 रन के आसपास है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (CSK vs MI Key Players To Watch Out): मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मैच में शतक लगा चुके हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने इस सीजन में 14 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं संजू सैमसन भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (CSK vs MI Mini Battle): संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. वहीं रुतुराज गायकवाड़ और ट्रेंट बोल्ट के बीच टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 44वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (CSK vs MI 44th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (CSK vs MI 44th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch CSK vs MI 44th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs MI 44th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्विनी कुमार.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.