Vadodara: वडोदरा में बेकाबू गाय ने कर्मचारी को बनाया घोड़ा, घसीटते हुए ले गई दूर तक, देखें वीडियो
आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान के दौरान दिल को झकझोर देनेवाली घटना सामने आई है. एक गाया को पकड़ने के दौरान भयभीत गाय ने वडोदरा नगर निगम (VMC) के कर्मचारी को लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है...
वडोदरा, 10 अक्टूबर: आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान के दौरान दिल को झकझोर देनेवाली घटना सामने आई है. एक गाय को पकड़ने के दौरान भयभीत गाय ने वडोदरा नगर निगम (VMC) के कर्मचारी को लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घायल कर्मचारी, महेश पटेल, वीएमसी के पशु नियंत्रण दस्ते का हिस्सा थे और एक आवारा गाय को पकड़ने के लिए तैनात किए गए थे. कार्रवाई के दौरान उनका पैर गाय के गले में बंधी रस्सी में उलझ गया. डर और घबराहट में गाय अचानक भाग खड़ी हुई और पटेल को लगभग 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. पटेल को तुरंत सयाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते को देखते ही बंदर ने ढका अपना पिछवाड़ा, वीडियो देख लोग हंसी नहीं रोक पाए!
वडोदरा में बेकाबू गाय ने कर्मचारी आधा किलोमीटर तक घसीटा
Worker dragged by cow in Vadodara incident caught on CCTV
A Vadodara Municipal Corporation cattle squad worker had a narrow escape while catching a stray cow. During the operation, his leg got tangled in the rope tied to the cow, putting his life at risk. The frightened cow ran… pic.twitter.com/4gaDrNRsaW
— Our Vadodara (@ourvadodara) October 10, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2025 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

