West Bengal: पश्चिम बंगाल के नादिया में कुत्तों ने घेरकर रात भर ठंड से नवजात की बचाई जान, सुबह दिखा भावुक कर देने वाला नज़ारा
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, एक पब्लिक टॉयलेट के बाहर एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात शिशु रेलवे वर्कर्स कॉलोनी के एक बाथरूम के बाहर ठंडी ज़मीन पर अकेला मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात शिशु मुश्किल से कुछ घंटे का था और जन्म से ही खून के निशान थे...
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नादिया (Nadia) जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, एक पब्लिक टॉयलेट के बाहर एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात शिशु रेलवे वर्कर्स कॉलोनी के एक बाथरूम के बाहर ठंडी ज़मीन पर अकेला मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात शिशु मुश्किल से कुछ घंटे का था और जन्म से ही खून के निशान थे. खास बात यह है कि नवजात शिशु के पास न तो कंबल था, न कोई नोट और न ही आस-पास कोई था. हालांकि, नवजात शिशु को रात भर कुत्तों ने घेरकर ठंड के मौसम से बचाया. स्थानीय लोगों ने कहा कि कुत्तों ने रात भर किसी को या किसी चीज़ को नवजात शिशु के पास नहीं आने दिया, सिवाय सुबह की रोशनी के. शिशु, जिसे महेशगंज अस्पताल ले जाया गया और फिर कृष्णानगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है. यह भी पढ़ें: Amethi Minor Rape: यूपी के अमेठी में 15 साल बच्ची के साथ मौलाना ने किया रेप, मां ने आरोपी को कोड़े से पीटा, देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल के नादिया में कुत्तों ने घेरकर रात भर ठंड से नवजात की बचाई जान
A newborn abandoned outside a railway workers’ colony in Nadia, West Bengal, survived a cold night after a group of stray dogs formed a protective ring around the baby until residents discovered the child at dawn. Locals said the dogs stayed alert but calm through the night, not… pic.twitter.com/jFNTUqb7OI
— Mid Day (@mid_day) December 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

