वायरल

Viral Video: पश्चिम बंगाल में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, सोशल मीडिया पर भड़की जनता

पश्चिम बंगाल में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पंडाल की थीम 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट 171 के दुखद हादसे पर आधारित है, जिसमें 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स में से 229 लोगों की मौत हो गई थी. वायरल वीडियो में एयर इंडिया विमान दिखाई दे रहा है...

Viral Video: पश्चिम बंगाल में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, सोशल मीडिया पर भड़की जनता
पश्चिम बंगाल में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की थीम पर बना दुर्गा पंडाल (Photo: X|@roktoshisir)

पश्चिम बंगाल में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पंडाल की थीम 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट 171 के दुखद हादसे पर आधारित है, जिसमें 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स में से 229 लोगों की मौत हो गई थी. वायरल वीडियो में एयर इंडिया विमान दिखाई दे रहा है, वीडियो में पूरी घटना को रिक्रिएट किया गया है. जहां प्लेन का आधा हिस्सा एक इमारत से टकराया हुआ है, यह दृश्य उस भीषण दुर्घटना की झलक देता है जब विमान मेडिकल हॉस्टल से टकरा गया था. इसी वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर अलग- अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कोई इसे क्रिएटिविटी खा रहा है तो कोई 'असंवेदनशील" और शर्मनाक बता रहा है और इसे त्रासदी को मजाक उड़ानेवाला बताया. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि एक भयावह विमान हादसे को पूजा पंडाल की थीम बनाना न केवल पीड़ितों के परिवारों के प्रति अनादर है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक संवेदनाओं पर भी सवाल उठाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि अपने ही देश में पराई महसूस करूंगी', दिल्ली में नस्लवाद का शिकार हुई मेघालय की महिला

पश्चिम बंगाल में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश थीम दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के बाद सोशल मीडिया पर भड़की जनता

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर आक्रोश

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).