क्रिकेट

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 3rd Match TATA Women's Premier League 2026 Live Toss And Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से हो गया है. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला हार कर आ रहीं हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 10 रनों से हराया, धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में किया आगाज; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI-W vs DC-W 2nd Match Playing)

मुंबई इंडियंस महिला: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता.

दिल्ली कैपिटल्स महिला: शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.

मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Women Cricket Team vs Delhi Capitals Women Cricket Team Match Scorecard)

मुंबई इंडियंस का सीजन का यह दूसरा मुकाबला हैं. शुक्रवार को सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं दिल्ली सीजन का पहला मैच नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई में उतरेगी. पिछले तीन सीजन से जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहली बार बतौर कप्तान टीम को लीड करेंगी. जेमिमा रोड्रिग्स की कोशिश टीम को शुरुआती मैच में जीत दिलाना होगी. दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी नजर रहेगी.

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

नोट: मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2026 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).