GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 10 रनों से हराया, धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में किया आगाज; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
गुजरात जायंट्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women, 2nd Match TATA Women's Premier League 2026 Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से हो गया है. इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम ने यूपी वारियर्स को 10 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात जायंट्स की टीम ने जीत के साथ आगाज किया हैं. इस सीजन में गुजरात जायंट्स की अगुवाई एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI-W vs DC-W WPL 2026 Match Prediction: नवी मुंबई में आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Giants Women Cricket Team vs UP Warriorz Women Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 207 रन बनाए. गुजरात जायंट्स की तरफ से कप्तान एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 65 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एशले गार्डनर ने 41 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. एशले गार्डनर के अलावा अनुष्का शर्मा ने 44 रन बनाए.

दूसरी तरफ, यूपी वारियर्स की टीम को सोफी एक्लेस्टोन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. यूपी वारियर्स की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सोफी एक्लेस्टोन के अलावा शिखा पांडे और डिआंड्रा डॉटिन ने एक-एक विकेट चटकाए. यूपी वारियर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 208 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 3 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. यूपी वारियर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 197 रन ही बना सकीं. यूपी वारियर्स की तरफ से फोबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फोबे लिचफील्ड ने 40 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगाए. फोबे लिचफील्ड के अलावा कप्तान मेग लैनिंग ने 30 रन बटोरे.

वहीं, गुजरात जायंट्स की टीम को रेणुका सिंह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. गुजरात जायंट्स की ओर से रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और एशले गार्डनर ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी: 207/4, 20 ओवर (सोफी डिवाइन 38 रन, बेथ मूनी 13 रन, एशले गार्डनर 65 रन, अनुष्का शर्मा 44 रन, जॉर्जिया वेयरहम नाबाद 27 रन और भारती फुलमाली नाबाद 14 रन.)

यूपी वारियर्स की गेंदबाजी: (सोफी एक्लेस्टोन 2 विकेट, शिखा पांडे 1 विकेट और डिआंड्रा डॉटिन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी: 197/8, 20 ओवर (किरण नवगिरे 1 रन, मेग लैनिंग 30 रन, फोबे लिचफील्ड 78 रन, दीप्ति शर्मा 1 रन, हरलीन देयोल 0 रन, श्वेता सहरावत 25 रन, डींड्रा डॉटिन 12 रन, सोफी एक्लेस्टोन 11 रन, आशा शोभना नाबाद 27 रन और शिखा पांडे नाबाद 1 रन.)

गुजरात जायंट्स की गेंदबाजी: (रेणुका सिंह 2 विकेट, जॉर्जिया वेयरहम 2 विकेट, सोफी डिवाइन 2 विकेट, राजेश्वरी गायकवाड़ 1 विकेट, एशले गार्डनर 1 विकेट).

नोट: गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.