Sanju Samson New Milestone: टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, इस मामले में रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे
संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मैच को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England, 2nd Semi-Final Match: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया ने रचा इतिहास

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडियाने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 246 रन ही बना सकीं. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी (89) खेली. संजू सैमसन ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के साथ सात छक्के भी जड़े. इसके साथ ही वर्ल्ड कप में संजू सैमसन के कुल 16 छक्के हो गए. संजू सैमसन ने एक टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (15 छक्के, 2024) को पीछे छोड़ दिया है.

संजू सैमसन सैमसन ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉक-आउट मैच में किसी भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. विराट कोहली ने साल 2016 के सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 89 रन बनाए थे. कुल मिलाकर संजू सैमसन ने चार मैचों में 77.33 के शानदार औसत और 201.53 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू सैमसन के बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं.

कुछ ऐसा रहा है संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल करियर

संजू सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. संजू सैमसन अब तक 61 मैचों की 53 पारियों में 27.29 की औसत और 154.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,310 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान संजू सैमसन ने तीन शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संजू सैमसन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 111 रन का रहा है. संजू सैमसन एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.