India vs England, 2nd Semi-Final Match: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया ने रचा इतिहास
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मैच को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India Beat England In T20 World Cup Semi Final 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडियाने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 246 रन ही बना सकीं. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई. सेमीफाइनल मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने. टीम इंडिया ने चौथी बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास भी रच दिया है.

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है. टीम इंडिया ने 2007, 2014, 2024 के बाद चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है. इस मुकाबले में कुल मिलाकर 34 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में कुल 31 छक्के लगे थे. भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर सेमीफाइनल मैच में कुल 73 बाउंड्री लगाईं, जो एक नया रिकॉर्ड भी है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में कुल 61 बाउंड्री लगी थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कुल मिलाकर 499 रन बने। मेंस टी20 इंटरनेशनल में इससे ज्यादा रन सिर्फ साल 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में बने थे. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मिलकर 517 रन बनाए थे. जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली.

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए. टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में बेथेल की शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रविवार यानी आठ मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.