Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मैच को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने अहमदाबाद का टिकट किया कंफर्म, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें IND बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडियाने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 246 रन ही बना सकीं. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रविवार यानी आठ मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी वजह
संजू सैमसन के तूफान में उड़े इंग्लैंड के गेंदबाज
टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज अभिषेक शर्मा महज नौ रन बनाकर विल जैक्स का शिकार हो गए. इसके बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़कर इंग्लैंड की टीम को संकेत दे दिया था. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए. इस दौरान संजू सैमसन के बल्ले से आठ चौके और सात छक्के निकलें.
बल्लेबाजों ने मचाया तांडव
दुबई में टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 45 गेंदों पर 97 रन बोर्ड पर जड़ दिए. संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से धमाकेदार 89 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने 43 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन 39 रन, तिलक वर्मा 21 रन और हार्दिक पांड्या ने 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के आखिरी ने खुमाया गेम
बता दें कि टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में ही विकेट दिला दिया था. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जसप्रीत बुमराह ने 17वें में महज छह रन दिए. अब इंग्लैंड को 12 गेंदों पर 39 रनों की दरकार थीं. 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने महज नौ रन देकर एक विकेट चटकाए. हार्दिक पांड्या ने दो विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY