Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, Only Test 2026 Date And Time: भारत महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे का इकलौता टेस्ट मुकाबला कल यानी 6 मार्च 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के वाका ग्राउंड (WACA Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा. इससे पहले भारत महिला टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे सीरीज में शानदार वापसी करते हुए भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमें इस दौरे के आखिरी मुकाबले यानी डे-नाइट टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी. भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अगुवाई एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ हमेशा से मजबूत रही है. खास बात यह है कि भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कोई भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता है. ऐसे में पर्थ के वाका ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस डे-नाइट टेस्ट में मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है. हालांकि साल 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS W vs IND W Test Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच अब तक कुल 12 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने चार मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच खेले गए सात मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत के मुकाबले भारी रहा है.

AUS W vs IND W Only Test 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला, इकलौता टेस्ट

स्टेडियम: वाका ग्राउंड, पर्थ

मैच की तारीख: 6 मार्च 2026 (10:50 AM IST)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा? (AUS W vs IND W Only Test Date And Venue)

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारत महिला टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला 6 मार्च को पर्थ के वाका ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS W vs IND W Only Test Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौते टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS W vs IND W Only Test Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs IND W Only Test Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया महिला: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, टहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वेयरहैम.

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.