India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में टीम इंडिया की आई आंधी, इंग्लैंड के सामने रखा 254 रनों का टारगेट, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
संजू सैमसन और शिवम दुबे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. इंग्लैंड ने सुपर-8 के चरण में कमाल का खेल दिखाया और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की. वहीं, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक मुकाबला हारी औ उसे 2 मैच में जीत मिली.

भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था. उसे 5 विकेट से जीत मिली थी. मैच में संजू सैमसन ने कमाल की पारी (97 रन) खेली थी. ऐसे में उनसे एक और जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड को परेशान करना चाहेंगे. इंग्लैंड की टीम भले ही शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन उनके अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में उनसे इस बड़े मुकाबले में एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 117 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा शिवम दुबे ने 43 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को विल जैक्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. विल जैक्स और आदिल रशीद के अलावा जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी बर्थ कंफर्म करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 253/7, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 9 रन, संजू सैमसन 89 रन, ईशान किशन 39 रन, शिवम दुबे 43 रन, सूर्यकुमार यादव 11 रन, हार्दिक पांड्या 27 रन, तिलक वर्मा 21 रन, अक्षर पटेल नाबाद 2 रन और वरुण चक्रवर्ती नाबाद 0 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (विल जैक्स 2 विकेट, आदिल रशीद 2 विकेट और जोफ्रा आर्चर 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.