India vs England T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए हुआ हवन, नन्हे फैंस को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड से होनी है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा. पूरे देश में सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है. वहीं, नन्हे फैंस ने भी भरोसा जताया है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया गया. मंदिर में मौजूद संतों ने टीम इंडिया के पोस्टर पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की. वहीं, मुंबई में नन्हें क्रिकेट फैंस ने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी. बेंगलुरु की क्रिकेट एकेडमी में खेलने वाले क्रिकेटर्स ने कहा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को आसानी से हरा देगी.

टी20 विश्व कप में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं. टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी.

बता दें कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम लगातार दो बार फाइनल मुकाबले में कभी नहीं पहुंच सकी है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम वानखेड़े के मैदान पर इतिहास रचना चाहेगी.

टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और इंग्लैंड ने अब तक कुल मिलाकर 29 मैच खेले हैं. इनमें से भारतीय टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. टीम इंडिया अपने इस दमदार रिकॉर्ड को सेमीफाइनल में भी बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार का टिकट कटाया है.