India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने अहमदाबाद का टिकट किया कंफर्म, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला; यहां देखें IND बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मैच को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England, 2nd Semi-Final Match Scorecard: वानखेड़े में टीम इंडिया की आई आंधी, इंग्लैंड के सामने रखा 254 रनों का टारगेट, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 117 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा शिवम दुबे ने 43 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को विल जैक्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. विल जैक्स और आदिल रशीद के अलावा जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 246 रन ही बना सकीं. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के लगाए. जैकब बेथेल के अलावा विल जैक्स ने 35 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रविवार यानी आठ मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 253/7, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 9 रन, संजू सैमसन 89 रन, ईशान किशन 39 रन, शिवम दुबे 43 रन, सूर्यकुमार यादव 11 रन, हार्दिक पांड्या 27 रन, तिलक वर्मा 21 रन, अक्षर पटेल नाबाद 2 रन और वरुण चक्रवर्ती नाबाद 0 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (विल जैक्स 2 विकेट, आदिल रशीद 2 विकेट और जोफ्रा आर्चर 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 246/7, 20 ओवर (फिलिप साल्ट 5 रन, जोस बटलर 25 रन, हैरी ब्रुक 7 रन, जैकब बेथेल 105 रन, टॉम बैंटन 17 रन, विल जैक 35 रन, सैम करन 18 रन, जेमी ओवरटन नाबाद 2 रन और जोफ्रा आर्चर नाबाद 19 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (अर्शदीप सिंह 1 विकेट, हार्दिक पांड्या 2 विकेट, जसप्रित बुमरा 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट और अक्षर पटेल 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.