New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 107 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.
New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 20 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 175 रन बनाई. न्यूजीलैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.
दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 107 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 14 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.
न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों का घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने घरेलू मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में अब तक 65 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.59 का रहा है. वहीं डेवॉन कॉनवे ने घरेलू टी20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. डेवॉन कॉनवे के नाम घर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 46.04 की औसत से 1000 से ज्यादा रन दर्ज हैं.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने विदेशी धरती पर खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 7.56 की इकॉनमी से 18 विकेट हासिल किए हैं. केशव महाराज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं. इसके अलावा वह इस फॉर्मेट में अपने 53 मुकाबले पूरे करने से भी एक मैच दूर हैं.
टी20 क्रिकेट में माइलस्टोन के करीब कई खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के करीब हैं और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 113 रनों की जरूरत है. वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है. इसके अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन इस सीरीज में नौ विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लेंगे.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2026 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

