क्रिकेट

India vs South Africa, 2nd ODI Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम 110 रन बनाकर आउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17 रनों से हरा दिया था.

India vs South Africa, 2nd ODI Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम 110 रन बनाकर आउट
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd ODI Match Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 358 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 359 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम 110 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्कोर 197/3.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2025 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).