वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया रील का खतरनाक अंत, बांग्लादेश में फायर स्टंट से कंटेंट क्रिएटर बुरी तरह झुलसा

गौरीपुर के 40 वर्षीय बांग्लादेशी कंटेंट क्रिएटर अल अमीन सोशल मीडिया रील के लिए किए गए फायर स्टंट के गलत हो जाने के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. वह इस समय ढाका के BIRDEM हॉस्पिटल की बर्न यूनिट में गंभीर हालत में भर्ती हैं...

Viral Video: सोशल मीडिया रील का खतरनाक अंत, बांग्लादेश में फायर स्टंट से कंटेंट क्रिएटर बुरी तरह झुलसा
फायर स्टंट करते समय झुलसा इन्फ्लुएंसर (Photo: thekhobor|Instagram)

गौरीपुर के 40 वर्षीय बांग्लादेशी कंटेंट क्रिएटर अल अमीन सोशल मीडिया रील के लिए किए गए फायर स्टंट के गलत हो जाने के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. वह इस समय ढाका के BIRDEM हॉस्पिटल की बर्न यूनिट में गंभीर हालत में भर्ती हैं. घटना शुक्रवार को दरियापुर ब्रिकफील्ड इलाके के पास स्थित एक आर्टिफिशियल तालाब में हुई, जहां अल अमीन एक ड्रामेटिक आग का सीन शूट कर रहे थे. वायरल वीडियो में वह आधा नग्न दिखाई दे रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने पानी की सतह पर पेट्रोल फैलाकर उसे आग लगाने की योजना बनाई थी, ताकि    शूट में ड्रामैटिक फ्लेम इफ़ेक्ट मिल सके. लेकिन पेट्रोल की मात्रा अधिक होने से आग अचानक भड़क उठी और कुछ ही पलों में उन्हें घेर लिया. यह भी पढ़ें: Surat Horror: सूरत में दिल दहला देने वाला हादसा! हाई-स्पीड बाइक चलाने वाला युवा इन्फ्लुएंसर मौत का शिकार, सिर धड़ से हुआ अलग

वीडियो क्लिप में अल अमीन को घबराहट में आग बुझाने के लिए तालाब में कूदते हुए देखा जा सकता है, लेकिन तब तक उनके शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका था. उनके प्रोडक्शन असिस्टेंट के मुताबिक, उनके लगभग 35–40% शरीर पर गंभीर जलन है. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाकर मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया. हालत बिगड़ने पर उन्हें BIRDEM हॉस्पिटल की स्पेशल बर्न यूनिट में रेफर किया गया, जहां वे CCU में लगातार निगरानी में हैं.

बांग्लादेश में फायर स्टंट से कंटेंट क्रिएटर बुरी तरह झुलसा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khobor (@thekhobor)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2025 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).