Wolf-Dog Mating in India: भारत में भेड़ियाऔर कुत्ते के मेटिंग का दुर्लभ मामला आया सामने, वायरल वीडियो देख वाइल्डलाइफ़ एक्सपर्ट्स हैरान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो वाइल्डलाइफ़ एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर रहा है. जिसमें एक कुत्ता और एक भेड़िया मेटिंग करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडिओ X पर वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रोफेसर बिलाल हबीब ने साझा की है...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो वाइल्डलाइफ़ एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर रहा है. जिसमें एक कुत्ता और एक भेड़िया मेटिंग करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडिओ X पर वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रोफेसर बिलाल हबीब ने साझा की है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि भारत में भेड़िया और कुत्ते की मेटिंग का यह बेहद दुर्लभ मामला दर्ज किया गया है. बिलाल हबीब ने इसे जंगली भेड़ियों की आबादी के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया. उन्होंने लिखा, “हाइब्रिडाइजेशन भेड़ियों की जेनेटिक शुद्धता, उनके प्राकृतिक व्यवहार और लंबी अवधि तक उनके अस्तित्व के लिए खतरा पैदा करता है.” यह भी पढ़ें: VIDEO: जिंदा बकरी चुराने की कोशिश में तेंदुए के पिंजरे में फंस गया शख्स, रात भर वहीं अटका रहा
भारत में भेड़ियाऔर कुत्ते के मेटिंग का दुर्लभ मामला आया सामने
A rare case of wolf–dog mating has been recorded in India — a warning sign for the future of our wild wolf populations.
Hybridisation threatens genetic purity, behaviour, and long-term survival of wolves.
Urgent need to manage free-ranging dogs and protect wolf habitats.… pic.twitter.com/baPhppGl5k
— Bilal Habib (@wildwithwolves) November 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

