Most ODI Wickets At Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में इन गेंदबाजों ने मचाया हैं कोहराम, चटकाए सबसे ज्यादा वनडे विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट
कुलदीप यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला कल यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Team India ODI Stats At Visakhapatnam Stadium: विशाखापत्तनम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के वनडे आकंड़ें

दूसरे मुकाबले का हाल

दूसरे वनडे मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 358 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 105 रनों की शानदार पारी खेली. रुतुराज गायकवाड़ के अलावा विराट कोहली ने 102 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 359 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 110 रनों की धुआंधार पारी खेली.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है.

रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 17 रनों से मैच अपने नाम किया था. जबकि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से बाजी मारी थीं. अब तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा, तो चलिए विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं.

कुलदीप यादव: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

रवि रामपॉल: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज रवि रामपॉल विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. रवि रामपॉल ने इस मैदान पर दो मैचों की दो पारियों में कुल छह विकेट चटकाए हैं. इस दौरान रवि रामपॉल का औसत 20.33 और इकॉनामी 6.10 रहा है. रवि रामपॉल का 60 रन देकर चार विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

आशीष नेहरा: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. इस मैदान पर आशीष नेहरा दो वनडे मैचों की दो पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल छह विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान आशीष नेहरा का औसत 21.50 और इकॉनामी 6.45 का रहा है. आशीष नेहरा का 72 रन देकर चार विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

मोहम्मद शमी: टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. मोहम्मद शमी ने चार वनडे मैचों की चार पारियों में छह विकेट अपने नाम किए हैं. मोहम्मद शमी ने 30.33 की औसत और 6.61 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. मोहम्मद शमी का 39 रन देकर 3 विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

अमित मिश्रा: इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अमित मिश्रा पांचवे पायदान पर हैं. विशाखापत्तनम में अमित मिश्रा ने एकमात्र वनडे मैच खेला है. इस मैच में अमित मिश्रा ने पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था. विशाखापत्तनम के मैदान पर वनडे में पांच विकेट हॉल लेने वाले अमित मिश्रा एकलौते गेंदबाज हैं. साल 2016 में अमित मिश्रा ने महज 18 रन खर्चकर पांच विकेट चटकाए थे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.