Orange Cap Winners List In IPL History: आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची, 2008 से 2025 तक इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma Stats In IPL: आईपीएल में अभिषेक शर्मा के दमदार आंकड़े, सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन के अंत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है. साल 2008 में लीग की शुरुआत के बाद से कई दिग्गज बल्लेबाज इस प्रतिष्ठित खिताब को जीत चुके हैं. यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हों. आइए 2008 से 2024 तक ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची पर नजर डालते हैं.

आईपीएल ऑरेंज कैप विजेताओं की सूची (2008–2024)

सीजन खिलाड़ी टीम मैच रन
2008 शॉन मार्श किंग्स इलेवन पंजाब 11 616
2009 मैथ्यू हेडन चेन्नई सुपर किंग्स 12 572
2010 सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस 15 618
2011 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 608
2012 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 733
2013 माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स 16 733
2014 रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स 16 660
2015 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 14 562
2016 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 973
2017 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 14 641
2018 केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद 17 735
2019 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 12 692
2020 लोकेश राहुल किंग्स इलेवन पंजाब 14 670
2021 ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स 16 635
2022 जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 17 863
2023 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 17 890
2024

2025

विराट कोहली

साई सुदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

गुजरात टाइटंस

15

15

741

759

ऑरेंज कैप से जुड़े खास रिकॉर्ड

  • विराट कोहली के नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है,उन्होंने 2016 में 973 रन बनाए थे.

  • डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने यह सम्मान तीन बार हासिल किया है.

  • कई दिग्गज बल्लेबाज जैसे क्रिस गेल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर ने इस खिताब के जरिए आईपीएल इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है.

इंडियन प्रीमियर लीग के हर नए सीजन में बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की रोमांचक दौड़ देखने को मिलती है. आने वाले सीजन में भी फैंस को यह देखने का इंतजार रहेगा कि कौन सा बल्लेबाज ऑरेंज कैप अपने नाम करता है.