Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 66th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 66वां मुकाबला कल यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को अपनी तैयारियों के लिहाज से देखेगी, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और पांच मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (GT vs CSK Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस को 5 मैच में जीत मिली है. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 4 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 83 रन से जीत दर्ज की थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी. ऐसे में टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, शिवम दुबे भी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम उस हार को भूलाकर आगे बढ़ना चाहेगी. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, जोस बटलर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला कल यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें मौजूद हैं. लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिन गेंदबाज असरदार साबित हो सकते हैं. बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान माना जाता है, हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन है.
अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला कल यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 21 मई को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs CSK Match Key Players To Watch Out)
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मुकाबलों में 157.78 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं. वहीं, शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 443 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने पिछले 10 मुकाबलों में 169.77 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए कागिसो रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (GT vs CSK Live Streaming And Telecast Details)
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs CSK 66th T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY