क्रिकेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 36 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 25 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
(Photo Credits FB)

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 6 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 12 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 8 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीजन का अंत शानदार तरीके से करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 5 जीत हासिल की है, जबकि 6 में हार का सामना किया है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने भी 12 में से 4 मैच जीते हैं और 8 मुकाबलों में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. मुंबई इंडियंस की टीम भी जीत दर्ज कर सीजन का अंत सकारात्मक अंदाज में करना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 25 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2026 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).