GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 66th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 66वां मुकाबला कल यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत और 5 में हार मिली है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और पांच मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (GT vs CSK Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस को 5 मैच में जीत मिली है. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 4 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 83 रन से जीत दर्ज की थी.

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 66वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (GT vs CSK 66th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला कल यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (GT vs CSK 66th Match Live TV Channel Telecast In India)

आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला कल यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch GT vs CSK 66th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला कल यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs CSK 66th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.