Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीजन का अंत शानदार अंदाज में करना चाहेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 36 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 25 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.
मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी हुई है. फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी शानदार फॉर्म में हैं. वहीं, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.
इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 41 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 84 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कॉर्बिन बॉश ने महज 18 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. कॉर्बिन बॉश के अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन बनाए.
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को कैमरून ग्रीन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी के अलावा सुनील नारायण ने एक विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 147/8, 20 ओवर (रयान रिकेलटन 6 रन, रोहित शर्मा 15 रन, नमन धीर 0 रन, सूर्यकुमार यादव 15 रन, तिलक वर्मा 20 रन, हार्दिक पांड्या 26 रन, विल जैक रन, कॉर्बिन बॉश नाबाद 32 रन और दीपक चाहर 10 रन.)
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (सौरभ दुबे 2 विकेट, कैमरून ग्रीन 2 विकेट, कार्तिक त्यागी 2 विकेट और सुनील नारायण 1 विकेट).
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY