World Test Championship 2026 Points Table: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट 78 रन से अपने नाम किया. 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 358 रन पर सिमट गई. यह लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज है, जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया है. खास बात यह है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 4 टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज की है. बांग्लादेश पहली पारी में 278 रन पर सिमट गई. लिटन दास ने 126 रन की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट झटके. जवाब में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर समेट दी. दूसरी पारी में मुशफिकुर रहीम के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने 390 रन बनाए और पाकिस्तान को 437 रन का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान ने चौथे दिन तक संघर्ष जरूर किया, लेकिन जीत से 78 रन दूर रह गई. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Stats And Preview: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान अपना दूसरा टेस्ट मैच भी हार गया और इसी के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में और नीचे खिसक गई है, जबकि बांग्लादेश को बड़ा फायदा हुआ है. टीम इंडिया को भी इस बदलाव से हल्का नुकसान झेलना पड़ा है.
पाकिस्तान टीम पहुंची आठवें स्थान पर
बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया. इससे पहले पहला मुकाबला भी बांग्लादेश ने जीता था. लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान का परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स (PCT) गिरकर 8.33 हो गया है. पाकिस्तान ने अब तक चार टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी है. इसी के साथ पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. उससे नीचे केवल वेस्टइंडीज की टीम मौजूद है.
बांग्लादेश ने लगाई लंबी छलांग, भारत को छोड़ा पीछे
दूसरी तरफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम को इस सीरीज जीत का बड़ा फायदा मिला है. बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया है. बांग्लादेश ने अब तक चार टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें दो मैच जीते, एक हारा और एक मुकाबला ड्रॉ रहा. टीम का PCT अब 58.33 हो गया है. वहीं भारतीय टीम 48.15 के PCT के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है.
ऑस्ट्रेलिया अब भी शीर्ष पर कायम
डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी पहले स्थान पर बनी हुई है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक आठ टेस्ट मैच खेले हैं और उसका PCT 87.50 का है. न्यूजीलैंड की टीम 77.78 के PCT के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. यह फाइनल मुकाबला 2027 में खेला जाएगा. मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियन है. साउथ अफ्रीका ने पिछले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब पाकिस्तान की टीम जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.













QuickLY