Indian National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, One-off Test And ODI Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट सीरीज का आगाज 6 जून से होगा. दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट 6 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में हैं. जबकि, अफनिस्तान की टीम का ऐलान अभी होना बाकी हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई की चयन समिति ने मंगलवार को हुई बैठक के बाद भारतीय टीम का स्क्वाड जारी किया. इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. अब फैंस की नजर इस बात पर है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.
6 जून से शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होगा. मुकाबला पांच दिनों तक चलेगा और अगर मैच पूरे समय तक जाता है तो 10 जून तक खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. हालांकि यह टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं होगा. इसका कारण यह है कि अफगानिस्तान डब्ल्यूटीसी चक्र की टॉप-9 टीमों में शामिल नहीं है. ऐसे में इस मुकाबले के नतीजे का डब्ल्यूटीसी अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
शुभमन गिल बने कप्तान, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं बड़ा बदलाव यह हुआ है कि ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटा दिया गया है और उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को इस सीरीज से आराम दिया गया है.
अफगानिस्तान से मिलेगी कड़ी चुनौती
भारतीय टीम कागजों पर मजबूत नजर आ रही है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता. अफगानिस्तान पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. हालांकि अभी तक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है. उम्मीद है कि जल्द ही स्क्वाड जारी किया जाएगा.
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 6 जून 2026, शनिवार | भारत बनाम अफगानिस्तान (एकमात्र टेस्ट) | महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) | सुबह 9:30 बजे |
| 14 जून 2026, रविवार | भारत बनाम अफगानिस्तान (पहला वनडे) | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | दोपहर 1:30 बजे |
| 17 जून 2026, बुधवार | भारत बनाम अफगानिस्तान (दूसरा वनडे) | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ | दोपहर 1:30 बजे |
| 20 जून 2026, शनिवार | भारत बनाम अफगानिस्तान (तीसरा वनडे) | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | दोपहर 1:30 बजे |
भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज की शुरुआत 6 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के साथ होगी. इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि अफगानिस्तान की टीम भी इस दौरे पर मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से उतरेगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल.
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.













QuickLY