वायरल

Fight Over Seat: सीट पर रूमाल रखकर ‘रिज़र्व’ करने की कोशिश! काकीनाडा में आदमी पर महिला यात्रियों का हमला, देखें वीडियो

काकीनाडा जिले में टूनी–नरसापट्टनम रूट पर चल रही एक RTC बस में सीट विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. वायरल वीडियो में दो महिलाओं को एक पुरुष यात्री के बाल पकड़कर हमला करते हुए देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरुष उस सीट पर बैठ गया था जिसे महिलाओं ने रूमाल रखकर ‘रिज़र्व’ किया था. बहस बढ़ी और मामला हाथापाई में बदल गया...

Fight Over Seat: सीट पर रूमाल रखकर ‘रिज़र्व’ करने की कोशिश! काकीनाडा में आदमी पर महिला यात्रियों का हमला, देखें वीडियो
एपीआरटीसी बस में सीट के लिए लड़ाई (Photo: X|@TeluguScribe)

काकीनाडा जिले में टूनी–नरसापट्टनम रूट पर चल रही एक RTC बस में सीट विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. वायरल वीडियो में दो महिलाओं को एक पुरुष यात्री के बाल पकड़कर हमला करते हुए देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरुष उस सीट पर बैठ गया था जिसे महिलाओं ने रूमाल रखकर ‘रिज़र्व’ किया था. बहस बढ़ी और मामला हाथापाई में बदल गया. बस में मौजूद यात्री ये सब देखकर दंग रह गए. घटना के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा स्कीम के चलते बढ़ रही भीड़ और बार-बार होने वाले विवादों पर फिर सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों ने सरकार से RTC बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है. यह भी पढ़ें: VIDEO: फॉर्म मिलने में हुई देरी से गुस्साई महिला ने BLO की कर दी पिटाई, सड़क पर की बदसलूकी, रायपुर की घटना का वीडियो आया सामने

APRTC बस में सीट को लेकर बवाल!

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2025 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).