सांप के चंगुल में फंसा शिकारी पक्षी, शिकार करने की कोशिश पड़ गई भारी, देखें Viral Video
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे जीव का शिकार करने के लिए उड़ते हुए एक पक्षी आता है और उस जीव को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन पल भर में ही सारा खेल पलट जाता है. दरअसल, वहां पर एक सांप पहले से ही मौजूद होता है, जो पक्षी के पास आते ही उस पर टूट पड़ता है और उसे अपने चंगुल में फंसा लेता है.
Viral Video: सांप (Snake) सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि दूसरे जीव-जंतुओं के लिए भी घातक होते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक पक्षी (Bird) सांप (Snake) का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा करना उसे भारी पड़ जाता है और वो सांप के चंगुल में फंस जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे जीव का शिकार करने के लिए उड़ते हुए एक पक्षी आता है और उस जीव को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन पल भर में ही सारा खेल पलट जाता है. दरअसल, वहां पर एक सांप पहले से ही मौजूद होता है, जो पक्षी के पास आते ही उस पर टूट पड़ता है और उसे अपने चंगुल में फंसा लेता है. हालांकि पक्षी किसी तरह से खुद को सांप के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब हो जाता है और वहां से भाग निकलता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: Thailand Flood: थाईलैंड में आई बाढ़ के पानी में तैरता दिखा विशालकाय सांप, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
सांप के चंगुल में फंसा शिकारी पक्षी
A Saharan Horned Viper pic.twitter.com/BtkEK4FN94
— Wildlife Uncensored (@TheeDarkCircle) November 25, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2025 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

