देश

SC on Godhra Train Burning Case: गोधरा ट्रेन कांड के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, तीन जजों की बेंच से सुनवाई वाली मांग खारिज

गोधरा ट्रेन कांड में दोषी ठहराए गए लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दोषियों ने यह मांग की थी कि क्योंकि मामला मौत की सजा से जुड़ा है.

SC on Godhra Train Burning Case: गोधरा ट्रेन कांड के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, तीन जजों की बेंच से सुनवाई वाली मांग खारिज
सुप्रीम कोर्ट (Photo: Wikimedia Commons)

SC on Godhra Train Burning Case: गोधरा ट्रेन कांड में दोषी ठहराए गए लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दोषियों ने यह मांग की थी कि क्योंकि मामला मौत की सजा से जुड़ा है, इसलिए उनकी अपील पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच द्वारा की जाए. लेकिन कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि इस मामले की सुनवाई दो जजों की बेंच भी कर सकती है. दोषियों की ओर से दलील दी गई थी कि मामला बेहद गंभीर है और संवेदनशील भी, इसलिए बड़ी बेंच द्वारा इसकी समीक्षा जरूरी है.

बता दें कि साल 2002 में गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगा दी गई थी, जिसमें कई लोग जिंदा जल गए थे. इसी मामले में कुछ दोषियों को मौत की सजा मिली थी.

ये भी पढें: Godhra Train Burning Case: गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में आज से SC में शुरू होगी सुनवाई, गुजरात सरकार HC के फैसले को दी है चुनौती

गोधरा ट्रेन कांड के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).