Mumbai Traffic Advisory: लियोनेल मेसी के मुंबई दौरे से पहले ट्रैफिक अलर्ट.. वानखेड़े के आसपास कई सड़कें बंद
फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी के मुंबई आने से पहले शहर में ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. GOAT इंडिया टूर के तहत मेसी रविवार 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे और वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे
Mumbai Traffic Advisory: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी के मुंबई आने से पहले शहर में ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. GOAT इंडिया टूर के तहत मेसी रविवार 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे और वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो शाम 5 बजे शुरू होगा. मेसी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस के जुटने की उम्मीद है, इसी को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रविवार को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम के आसपास कुछ रास्तों को वन-वे किया जाएगा, जबकि कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जाएगी. लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
ये भी पढें: VIDEO: फिर एक बार तंदूर में डालने से पहले रोटी पर थूका, अलीगढ में कारीगर की घिनौनी हरकत कैमरे में हुई कैद
लियोनेल मेस्सी के इंडिया टूर 2025 के लिए मुंबई ट्रैफिक एडवाइजरी
Maharashtra: Mumbai Police has issued a traffic advisory ahead of the Lionel Messi event at Wankhede Stadium on December 14, urging commuters to plan their travel and expect heavy congestion in the surrounding areas pic.twitter.com/EaE2rGxNYa
— IANS (@ians_india) December 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

