VIDEO: फिर एक बार तंदूर में डालने से पहले रोटी पर थूका, अलीगढ में कारीगर की घिनौनी हरकत कैमरे में हुई कैद
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक ढाबे पर रोटियां बनाते समय कारीगर द्वारा थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से (Viral) हो गया.
Aligarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक ढाबे पर रोटियां बनाते समय कारीगर द्वारा थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से (Viral) हो गया. वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रही है.वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तंदूर में रोटी डालने से पहले कारीगर उस पर थूकता है. यह न सिर्फ गंदगी का प्रतीक है, बल्कि आम लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ भी है. इस घटना ने खाने-पीने की जगहों पर साफ-सफाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष फैल गया है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: बागपत के होटल में थूक लगाकर सेंक रहा था रोटी, शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल
रोटी में कारीगर ने थूका
#अलीगढ़: होटल में रोटी बनाने से जुड़ा वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान। अलीगढ़ में रोटी बनाने की प्रक्रिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल हो रहा है। वीडियो में एक होटल के कारीगर द्वारा रोटी बनाते समय आपत्तिजनक हरकत किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामला टप्पल थाना… pic.twitter.com/NSGZmUmM29
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) December 13, 2025
ग्राहकों ने बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि यह मामला अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र स्थित एक ढाबे का है. वहां खाना खाने पहुंचे कुछ लोगों की नजर जब कारीगर की हरकत पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसका वीडियो बना लिया. वीडियो (Social Media) पर आते ही लोगों की नाराजगी फूट पड़ी.
पुलिस ने की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस (Police) ने तत्काल संज्ञान लिया और ढाबे पर काम कर रहे आरोपी कारीगर को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.घटना के बाद इलाके में रोष का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं जनस्वास्थ्य के लिए खतरा हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ढाबा संचालक पर भी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए नियमित जांच की जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2025 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

