Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: IPL Records: एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज. विराट कोहली की बराबरी कर चूका हैं ये विस्फोटक सलामी बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम हमेशा से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती रही है. इस टीम के कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक पारियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. बड़े-बड़े छक्के लगाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहचान बन चुका है.
आईपीएल के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.
विराट कोहली: इस लिस्ट में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है. उन्होंने साल 2008 में इस टीम के लिए अपना पहला मुकाबला खेला था. अब तक विराट कोहली 267 मैच खेल चुके हैं और 259 पारियों में 291 छक्के लगा चुके हैं. विराट कोहली के बल्ले से 39.54 की औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से 8661 रन निकले हैं. उन्होंने आईपीएल में 8 शतक और 63 अर्धशतक भी लगाए हैं. इसी कारण वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
क्रिस गेल: इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल का नाम आता है. उन्होंने साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अपना पहला मैच खेला था और आखिरी बार 2017 में इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे. क्रिस गेल ने 85 मैचों की 84 पारियों में 239 छक्के लगाए थे. इस दौरान उनकी औसत 43.32 और स्ट्राइक रेट 152.72 रही थी. उनके बल्ले से 5 शतक और 19 अर्धशतक भी निकले थे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 नाबाद रन रहा था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी है.
एबी डिविलियर्स: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक और दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने साल 2011 में इस टीम के लिए अपना पहला मुकाबला खेला था और आखिरी बार 2021 में खेलते हुए नजर आए थे. एबी डिविलियर्स ने 156 मैचों की 144 पारियों में 238 छक्के लगाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 37 अर्धशतक भी निकले थे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 133 नाबाद रन रहा था.
फाफ डु प्लेसिस: इस लिस्ट में चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम आता है. वह 2022 से 2024 तक इस टीम का हिस्सा रहे थे. फाफ डु प्लेसिस ने 45 मैचों की 45 पारियों में 1636 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 38.04 और स्ट्राइक रेट 146.99 रहा था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने 70 छक्के लगाए थे और 15 अर्धशतक भी जड़े थे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा था.













QuickLY