CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 63rd Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 63वां मुकाबला आज यानी 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 6 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 12 मैच खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 5 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 18 मई को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 6 में हार झेली है. वहीं, पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (CSK vs SRH Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं. इनमें से 15 मुकाबले चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीते हैं, जबकि 8 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया था.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (CSK vs SRH Key Players To Watch)

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने पिछले 10 मैचों में 168.07 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं. वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले 10 मैचों में 272 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 211.94 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मैचों में 15 विकेट झटके हैं, जबकि साकिब हुसैन ने पिछले 8 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी के इरादे से उतरेगी. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. टीम पिछले मुकाबले में मिली हार को भूलकर वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन टीम को मजबूती देंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs SRH 63rd T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.