CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 63rd Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 63वां मुकाबला 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 6 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 18 मई को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह मुकाबले जीते हैं और छह में हार झेली है. वहीं, पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने सात मुकाबले जीते हैं और पांच मैचों में हार का सामना किया है. अब चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (CSK vs SRH Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 8 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रन से जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी शानदार खिलाड़ियों से सजी हुई है. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (CSK vs SRH Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू परिस्थितियों और स्पिन फ्रेंडली पिच का फायदा चेन्नई सुपरकिंग्स को मिल सकता है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद जैसी विस्फोटक बल्लेबाजी वाली टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की संभावना: 55%

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs SRH 63rd T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.