देश

PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बार में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रधानमंत्री की सभा में 5 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे.

PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
पीएम मोदी और सुवेंदु अधिकारी (Photo Credits: X/@PMOIndia/IANS)

कोलकाता: नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पश्चिम बंगाल दौरे (West Bengal Visit) के बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बार में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रधानमंत्री की सभा में 5 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे. हम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हुए हैं. हम इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में हमने पूरी कार्य व्यवस्था तैयार की है, जिसके तहत हम मौजूदा समय में काम कर रहे हैं. राज्य के प्रभारी सुनील बंसल, भूपेन यादव, मंगल पांडेय, विप्लव देव, अमित मालवीय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो दिनों से दिल्ली में था. लेकिन, अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तत्काल यहां पर आया हूं. अभी मैं अपने क्षेत्र में जाऊंगा और अपने लोगों को जुटाऊंगा. हम सभी कल एक कार्यकर्ता के रूप में प्रधानमंत्री को सुनेंगे. हम सभी उन्हें सुनने के लिए आतुर हैं.

इसके अलावा, उन्होंने राज्यपाल साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने राज्यपाल को स्पष्ट कहा है कि आप संविधान के हितों की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि उसके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो. यह भी पढ़ें: Dandi Satyagraha 2026: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बापू को दी श्रद्धांजलि, नमक सत्याग्रह को बताया भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का 'निर्णायक मोड़'

साथ ही, उन्होंने घुसपैठियों का भी जिक्र किया और कहा कि इस दिशा में भी हमें कठोर कदम उठाना होगा. घुसपैठिए राज्य के संसाधनों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में हमें उन्हें चिह्नित करके बाहर का रास्ता दिखाना होगा.

वहीं, उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई अपनी मुलाकात को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक अच्छे आदमी हैं. राष्ट्र के हितों के प्रति समर्पित हैं. मुझे विश्वास है कि वे पश्चिम बंगाल में संवैधानिक सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2026 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).