Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 54th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 54वां मुकाबला आज यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम लगातार हार के बाद वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरी है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Preview: रायपुर स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 19 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 मैच जीते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. आरसीबी के पास विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और गजनफर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 28 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 110 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 57 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तिलक वर्मा ने महज 42 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. तिलक वर्मा के अलावा नमन धीर ने 47 रन बनाए.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को भुवनेश्वर कुमार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार के अलावा जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 167 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 166/7, 20 ओवर (रोहित शर्मा 22 रन, रयान रिकेल्टन 2 रन, नमन धीर 47 रन, सूर्यकुमार यादव 0 रन, तिलक वर्मा 57 रन, विल जैक्स 10 रन, राज अंगद बावा 16 रन, कॉर्बिन बॉश नाबाद 5 रन और दीपक चहर 1 रन.)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (भुवनेश्वर कुमार 4 विकेट, रसिख सलाम डार 1 विकेट, रोमारियो शेफर्ड 1 विकेट और जोश हेज़लवुड 1 विकेट).
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY