क्रिकेट

Urvil Patel Smashes Joint-Fastest IPL Fifty: उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, CSK vs LSG मैच में जड़ा आईपीएल इतिहास का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक

उर्विल पटेल ने अपनी पारी के दौरान चौकों और छक्कों की बरसात की और लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को तेज शुरुआत मिली और टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई. इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उर्विल पटेल की जमकर तारीफ हो रही है. क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की सराहना की है. युवा बल्लेबाज ने अपनी इस यादगार पारी से साबित कर दिया कि वह बड़े मंच पर भी बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं.

Urvil Patel Smashes Joint-Fastest IPL Fifty: उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, CSK vs LSG मैच में जड़ा आईपीएल इतिहास का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक

Chennai Super Kings Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस सीजन में अपनी छठवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा सलामी बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने आईपीएल 2026 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में उर्विल पटेल ने महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

 

उर्विल पटेल ने बनाया रिकॉर्ड:

उर्विल पटेल ने की यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी

इसके साथ ही उर्विल पटेल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. अब उर्विल पटेल भी इस खास सूची में शामिल हो गए हैं.

उर्विल पटेल ने अपनी पारी के दौरान चौकों और छक्कों की बरसात की और लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को तेज शुरुआत मिली और टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई.

इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उर्विल पटेल की जमकर तारीफ हो रही है. क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की सराहना की है. युवा बल्लेबाज ने अपनी इस यादगार पारी से साबित कर दिया कि वह बड़े मंच पर भी बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं.

उर्विल पटेल शो:

उर्विल पटेल की पारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी द्वारा अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है, जिसने सुरेश रैना (16 गेंद) के पिछले फ्रेंचाइजी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2026 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).