Punjab Kings vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 55th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 55वां मुकाबला कल यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 3 में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना किया है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में होगा, इस सीजन में यहां पहला मैच खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और तीन मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक ने 11 मैच खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (PBKS vs DC Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 17 मैच में जीत मिली है. जबकि, पंजाब किंग्स की टीम ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल के पिछले सीजन में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से जीता था. दूसरे मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था.
पंजाब किंग्स की टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी बेहद खराब रही थी. ऐसे में टीम उस मुकाबले को भूलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बल्लेबाज पिछले 2 मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में केएल राहुल और नितीश राणा जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क बेहतर करना चाहेंगे.
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 55वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (PBKS vs DC 55th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला कल यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PBKS vs DC 55th Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला कल यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch PBKS vs DC 55th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला कल यानी 11 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs DC 55th T20 Match Playing Prediction)
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY