Abishek Porel Rape Case: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
अभिषेक पोरेल को 10 अगस्त की रात मोगरा पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार किया था. इसके बाद 11 अगस्त को अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था. अब अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.
Abishek Porel Denied Bail In Alleged Rape Case: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेल चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) को कथित दुष्कर्म मामले में बड़ी कानूनी राहत नहीं मिली है. पश्चिम बंगाल के चूचुड़ा (Chinsurah) की एक अदालत ने शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test Galle Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का मजा? यहां जानें गॉल के मौसम और बारिश का हाल
अभिषेक पोरेल को 10 अगस्त की रात मोगरा पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार किया था. इसके बाद 11 अगस्त को अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था. अब अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा द्वारा 23 जून 2026 को मोगरा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह कई वर्षों तक अभिषेक पोरेल के साथ रिश्ते में थी और क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पोरेल ने उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया, धमकियां दीं और उसके निजी फोटो एवं वीडियो अपने पास रखे.
किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?
पुलिस ने अभिषेक पोरेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें धारा 69 (धोखे से सहमति लेकर यौन संबंध बनाने) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराएं भी शामिल हैं.
इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को पोरेल को गिरफ्तार करने और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने का निर्देश दिया था, ताकि कथित निजी सामग्री के दुरुपयोग को रोका जा सके.
अभिषेक पोरेल ने आरोपों से किया इनकार
अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने पहले कहा था कि वह पुलिस जांच पूरी होने के बाद अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अदालत में आगे की सुनवाई के दौरान इस मामले में अगली कानूनी प्रक्रिया तय होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2026 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

