क्रिकेट

WPL 2027 Auction: नीलामी के बाद बदल गई सभी टीमों की तस्वीर, जानिए दिल्ली से लेकर यूपी तक किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल

WPL 2027 Auction के बाद सभी पांच टीमों के स्क्वॉड सामने आ गए हैं. कोच्चि में हुई नीलामी में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी. यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वारियर्स की पूरी टीम.

WPL 2027 Auction: नीलामी के बाद बदल गई सभी टीमों की तस्वीर, जानिए दिल्ली से लेकर यूपी तक किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल

WPL 2027 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी कोच्चि में संपन्न हुई. इस दौरान सभी पांच फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी रणनीति और उपलब्ध पर्स के अनुसार खिलाड़ियों पर दांव लगाया. नीलामी में कई खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिली. यूपी वारियर्स (UPW) ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू को 1.10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. वहीं अब नीलामी खत्म होने के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड भी पूरी तरह तैयार हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि WPL 2027 के लिए किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (DC) का स्क्वॉड

जेमिमा रोड्रिगेज, शफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिजान कप्प (2.20 करोड़ रुपये), निकी प्रसाद (50 लाख रुपये), लौरा वोल्वार्ड्ट (1.10 करोड़ रुपये), चिनेल हेनरी (1.30 करोड़ रुपये), श्री चरणी (1.30 करोड़ रुपये), दीया यादव (10 लाख रुपये), नंदिनी शर्मा (20 लाख रुपये), ममता मदिवाला (10 लाख रुपये), लूसी हैमिल्टन (10 लाख रुपये), मिन्नू मणि (40 लाख रुपये), के.पी. नवगिरे (75 लाख रुपये), उमा काशवी (10 लाख रुपये), नाजमा खान (10 लाख रुपये) और किर्स्टी गॉर्डन (10 लाख रुपये).

गुजरात जायंट्स (GG) का स्क्वॉड

एशले गार्डनर (3.50 करोड़ रुपये), बेथ मूनी (2.50 करोड़ रुपये), सोफी डिवाइन (2 करोड़ रुपये), रेणुका सिंह (60 लाख रुपये), फुलमाली (70 लाख रुपये), अनुष्का (45 लाख रुपये), तनुजा (45 लाख रुपये), काशवी (65 लाख रुपये), जॉर्जिया वेयरहम (1 करोड़ रुपये), कनिका (30 लाख रुपये), किम गर्थ (50 लाख रुपये), यास्तिका भाटिया (50 लाख रुपये), हैप्पी (10 लाख रुपये), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख रुपये), जिंतिमणि कलिता (10 लाख रुपये), कमलिनी (40 लाख रुपये), प्रेंडरगास्ट (30 लाख रुपये) और समायरा राघव (10 लाख रुपये).

मुंबई इंडियंस (MI) का स्क्वॉड

नैट साइवर-ब्रंट (3.50 करोड़ रुपये), हरमनप्रीत कौर (2.50 करोड़ रुपये), हेली मैथ्यूज (1.75 करोड़ रुपये), अमनजोत कौर (1 करोड़ रुपये), अमेलिया केर (3 करोड़ रुपये), इस्माइल (60 लाख रुपये), संस्कृति (20 लाख रुपये), राहिला (10 लाख रुपये), सजना (75 लाख रुपये), केरी (30 लाख रुपये), वैष्णवी (30 लाख रुपये), नॉरिस (10 लाख रुपये), दिशा (10 लाख रुपये), लतिका (10 लाख रुपये), भारती (10 लाख रुपये), सानिका (10 लाख रुपये), श्वेता (20 लाख रुपये) और अक्षिता (10 लाख रुपये).

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (3.50 करोड़ रुपये), ऋचा घोष (2.75 करोड़ रुपये), एलिस पेरी (2 करोड़ रुपये), श्रेयंका पाटिल (60 लाख रुपये), जॉर्जिया वेयरहम (60 लाख रुपये), नादिन डी क्लर्क (65 लाख रुपये), राधा यादव (65 लाख रुपये), लॉरेन बेल (90 लाख रुपये), प्रेमा रावत (20 लाख रुपये), पूजा वस्त्राकर (85 लाख रुपये), अरुंधति रेड्डी (75 लाख रुपये), प्रत्युषा कुमार (10 लाख रुपये), सयाली (30 लाख रुपये), जोनासन (40 लाख रुपये), वृंदा (10 लाख रुपये), ट्रायन (30 लाख रुपये) और तेजल (30 लाख रुपये).

यूपी वारियर्स (UPW) का स्क्वॉड

दीप्ति शर्मा (3.20 करोड़ रुपये), सोफी एक्लेस्टोन (85 लाख रुपये), मेग लैनिंग (1.90 करोड़ रुपये), फोबे लिचफील्ड (1.20 करोड़ रुपये), हरलीन देओल (50 लाख रुपये), क्रांति गौड़ (50 लाख रुपये), शिखा पांडे (2.40 करोड़ रुपये), शिप्रा (10 लाख रुपये), सिमरन (10 लाख रुपये), प्रतीका (50 लाख रुपये), स्नेह राणा (30 लाख रुपये), ग्रेस हैरिस (30 लाख रुपये), सोफी मोलिन्यू (1.10 करोड़ रुपये), सुषमा (30 लाख रुपये), कैथरीन (10 लाख रुपये), आशा (30 लाख रुपये), मनाली दक्षिणी (10 लाख रुपये) और सहाना पवार (10 लाख रुपये).

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2026 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).