CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Preview: रायपुर स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 6 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. चेन्नई के पास संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 85 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जोश इंग्लिस ने महज 33 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्के लगाए. जोश इंग्लिस के अलावा शाहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए.

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को अंशुल कंबोज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज के अलावा नूर अहमद ने एक विकेट चटकाए. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 203/8, 20 ओवर (मिशेल मार्श 10 रन, जोश इंग्लिस 85 रन, निकोलस पूरन 1 रन, ऋषभ पंत 15 रन, एडेन मार्कराम 6 रन, अक्षत रघुवंशी 18 रन, हिम्मत सिंह 17 रन, शाहबाज अहमद नाबाद 43 रन, मोहम्मद शमी 0 रन और आवेश खान रन.)

चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी: (अंशुल कंबोज 3 विकेट, नूर अहमद 1 विकेट और जेमी ओवरटन 3 विकेट).

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.