देश

Tamil Nadu Cabinet Full List: जानिए कौन हैं मुख्यमंत्री विजय के 9 मंत्री, तमिलनाडु सरकार में इन चेहरों को मिली जगह

अभिनेता, कॉमेडियन, टीवी एंकर और निर्देशक ए राजमोहन (A Rajmohan) को भी विजय सरकार में मंत्री पद मिला है. टीवीके के प्रचार सचिव रहे राजमोहन ने एग्मोर सीट से जीत दर्ज की थी. वरिष्ठ अधिवक्ता और टीवीके कोषाध्यक्ष पी वेंकटरमणन (P Venkataramanan) ने भी मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें पार्टी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरा माना जाता है.

Tamil Nadu Cabinet Full List: जानिए कौन हैं मुख्यमंत्री विजय के 9 मंत्री, तमिलनाडु सरकार में इन चेहरों को मिली जगह

Tamil Nadu Cabinet Full List: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) ने रविवार को शपथ लेने के तुरंत बाद अपनी 9 सदस्यीय कैबिनेट का ऐलान कर दिया. तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार की पहली कैबिनेट में अनुभवी नेताओं, पूर्व नौकरशाहों, युवा चेहरों, पेशेवरों और राजनीतिक रणनीतिकारों को शामिल किया गया है. इसे अभिनेता से नेता बने विजय की ओर से प्रशासनिक अनुभव और नई राजनीतिक पीढ़ी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश माना जा रहा है. टीवीके ने विधानसभा चुनाव में डीएमके को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. Vijay Takes Oath as Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की कमान आज से विजय के हाथों में, बने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री; राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई सीएम पद की शपथ; देखें VIDEO

नई कैबिनेट में सबसे चर्चित नाम वरिष्ठ नेता के.ए. सेंगोट्टैयन (K.A. Sengottaiyan) का है. पांच दशक लंबे राजनीतिक अनुभव वाले सेंगोट्टैयन तमिलनाडु की राजनीति के बड़े चेहरों में गिने जाते हैं. वह 10 बार विधायक रह चुके हैं और पहली बार 1977 में एमजी रामचंद्रन (M.G. Ramachandran) के दौर में विधानसभा पहुंचे थे. वह पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता (J. Jayalalithaa) के करीबी माने जाते थे और राजस्व व स्कूल शिक्षा जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं.

साल 2025 में एआईएडीएमके से मतभेद के बाद बाहर किए जाने पर सेंगोट्टैयन ने विजय की पार्टी टीवीके जॉइन कर ली थी. वहीं एन. आनंद (N. Anand), जिन्हें “बुस्सी आनंद” के नाम से जाना जाता है, को भी मंत्री बनाया गया है. वह विजय के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं और पार्टी के संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है. वह 2006 में पुडुचेरी के बुस्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं.

कैबिनेट में शामिल एक और बड़ा नाम आधार अर्जुना (Aadhav Arjuna) का है, जिन्हें टीवीके का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता है. पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी और बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके अर्जुना पहले विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) से जुड़े थे. विल्लीवक्कम सीट से विधायक बने अर्जुना ने टीवीके के संगठन और चुनावी नेटवर्क को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है.

नई कैबिनेट में 29 वर्षीय एस. कीर्तन (S. Keerthana) का शामिल होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है. शिवकाशी से विधायक चुनी गईं कीर्तन पहली महिला विधायक हैं जिन्हें टीवीके सरकार में मंत्री पद मिला है. वह पहले राजनीतिक सलाहकार और डिजिटल कैंपेन रणनीतिकार के रूप में काम कर चुकी हैं और एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin), ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) जैसे नेताओं की चुनावी टीमों से जुड़ी रही हैं. इसे युवाओं और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

पूर्व आईआरएस अधिकारी और डॉक्टर के.जी. अरुणराज (K.G. Arunraj) ने भी विजय की कैबिनेट में जगह बनाई है. सरकारी सेवा छोड़ राजनीति में आए अरुणराज टीवीके के नीति और प्रचार महासचिव रह चुके हैं और तिरुचेंगोडे सीट से बड़ी जीत दर्ज की है.

टीवीके के आईटी और सोशल मीडिया संचालन संभालने वाले आर. निर्मल कुमार (R. Nirmal Kumar) को भी मंत्री बनाया गया है. उन्होंने पार्टी के डिजिटल कैंपेन और वाम दलों के साथ चुनाव बाद बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह पहले बीजेपी से जुड़े थे और 2025 में टीवीके में शामिल हुए थे.

अभिनेता, कॉमेडियन, टीवी एंकर और निर्देशक ए राजमोहन (A Rajmohan) को भी विजय सरकार में मंत्री पद मिला है. टीवीके के प्रचार सचिव रहे राजमोहन ने एग्मोर सीट से जीत दर्ज की थी. वरिष्ठ अधिवक्ता और टीवीके कोषाध्यक्ष पी वेंकटरमणन (P Venkataramanan) ने भी मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें पार्टी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरा माना जाता है.

कैबिनेट में शामिल आखिरी नाम केटी प्रभु (KT Prabhu) का है, जो पेशे से दंत चिकित्सक हैं. उन्होंने कराईकुडी सीट पर नाम तमिलर काची (NTK) प्रमुख सीमैन (Seeman) को हराकर जीत हासिल की थी.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री विजय की पहली कैबिनेट समावेशी राजनीति, प्रशासनिक क्षमता और पीढ़ीगत बदलाव का संदेश देने की कोशिश है, क्योंकि अभिनेता से नेता बने विजय अब अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2026 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).