Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की मेजबानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 मार्च को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Kavya Maran Face Backlash For Picking Pakistan Star: अबरार अहमद को ख़रीदने पर सनराइज़र्स लीड्स की काव्या मारन हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 274 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान माज़ सदाकत ने महज 46 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाए. माज़ सदाकत के अलावा सलमान अली आगा ने 64 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को कप्तानी मेहदी हसन मिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. रिशाद हुसैन के अलावा मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 15 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास ने सबसे ज्यादा 41 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान लिटन दास ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. लिटन दास के अलावा तौहीद हृदयोय ने 28 रन बटोरे.

वहीं, पाकिस्तान की टीम को कप्तान शाहीन अफरीदी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत के अलावा शाहीन अफरीदी ने दो विकेट चटकाए. पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series ) का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला रविवार यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 274-10, 47.3 ओवर (साहिबज़ादा फरहान 31 रन, माज़ सदाकत 75 रन, शमील हुसैन 6 रन, मोहम्मद रिज़वान 44 रन, सलमान अली आगा 64 रन, हुसैन तलत 9 रन, अब्दुल समद 11 रन, फहीम अशरफ 14 रन, शाहीन अफरीदी 3 रन, मोहम्मद वसीम जूनियर 1 रन और हारिस रऊफ नाबाद 2 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तस्कीन अहमद 1 विकेट, मुस्तफिजुर रहमान 1 विकेट, नाहिद राणा 1 विकेट, मेहदी हसन मिराज 2 विकेट और रिशाद हुसैन 3 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 114-10, 23.3 ओवर (सैफ हसन 12 रन, तंजीद हसन तमीम 1 रन, नजमुल हुसैन शान्तो 0 रन, लिट्टन दास 41 रन, तौहीद हृदोय 28 रन, अफीफ हुसैन 14 रन, मेहदी हसन मिराज 1 रन, तस्कीन अहमद 5 रन, रिशाद हुसैन 2 रन, मुस्तफिजुर रहमान 4 रन और नाहिद राणा नाबाद 3 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (शाहीन अफरीदी 2 विकेट, मोहम्मद वसीम जूनियर 1 विकेट, हारिस रऊफ़ 3 विकेट, माज़ सदाकत 3 विकेट और फहीम अशरफ 1 विकेट).

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.