BAN vs PAK 2nd Test Match Preview: सीरीज बचाने उतरेगा पाकिस्तान, इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगा बांग्लादेश; मैच से पहले जानें प्रीव्यू और आंकड़े
पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd Test Match Preview Details: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की नजर इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने पर होगी. यह भी पढ़ें: LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में कमजोरियां देखने को मिली थीं. ऐसे में कप्तान शान मसूद की अगुवाई वाली टीम दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करना चाहेगी. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की इस मुकाबले में वापसी हो रही है, जिससे टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी. वहीं, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और हसन अली गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहले टेस्ट में शानदार शतक और अर्धशतक लगाया था. मोमिनुल हक और मुश्फिकुर रहीम जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी अच्छी लय में हैं. गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा और तस्कीन अहमद पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK Head To Head Record)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं. वहीं, बांग्लादेश को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. हालांकि, बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले तीन टेस्ट मुकाबले लगातार जीते हैं.

सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sylhet International Cricket Stadium Pitch Report)

सिलहट की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद दे सकती है. मौसम में नमी और बादलों के कारण नई गेंद से स्विंग मिलने की संभावना है. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान हो सकती है. स्पिन गेंदबाजों को भी चौथे और पांचवें दिन मदद मिलने की उम्मीद है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (BAN vs PAK 2nd Test Key Players)

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहले टेस्ट में 101 और 87 रनों की पारियां खेली थीं. वहीं, मोमिनुल हक ने 91 और 56 रन बनाए थे. गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा ने पांच-पांच विकेट चटकाए थे. पाकिस्तान की ओर से अजान अवैस ने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था. मोहम्मद अब्बास ने भी पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (BAN vs PAK 2nd Test Probable Playing XI)

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नोमान अली, हसन अली और मोहम्मद अब्बास.

बांग्लादेश: महमूदुल हसन जॉय/जाकिर हसन, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और एबादोत हुसैन/शोरिफुल इस्लाम.

नोट: बांग्लादेश क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.